Result
Admit Card
Latest Jobs
-->

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Latest News

P2K

 

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Latest News

राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट या सर्टिफिकेट खो गया है या खराब हो गया है। तब आप इसे ऑनलाइन आर्डर करके घर बैठे मंगवा सकते हैं। आप राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट में ऑनलाइन संशोधन भी कर सकते हैं। इसमें आप माता-पिता या सरनेम और जन्मतिथि में संशोधन कर सकते हैं। आप अपने पिछले 40 वर्षों के डाक्यूमेंट्स मंगवा सकते हैं। अब आपको सेवा केंद्रों पर जाकर चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। राजस्थान बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी गई है। राजस्थान बोर्ड 10वीं या 12वीं कक्षा के डुप्लीकेट मार्कशीट, प्रमाण पत्र या माइग्रेशन ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद बोर्ड द्वारा स्पीड पोस्ट से आपके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Ghar Per Mangaye

विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट या सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसलिए विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जिससे कि विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से डुप्लीकेट मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान में पिछले 40 वर्षों से शिक्षा बोर्ड में करोड़ों विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यदि किसी कारणवश विद्यार्थियों को अपने डुप्लीकेट मार्कशीट प्रोविजनल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। तो वह अब घर बैठे मोबाइल से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Board Duplicate Marksheet ऑनलाइन ऑर्डर करने संबंधी जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को डाक द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जाएंगे।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Fees

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय, वोकेशनल क्लास 10th की मार्कशीट सर्टिफिकेट और माइग्रेशन घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए और सर्विस चार्ज 100 रुपए रखा गया है इस प्रकार कुल आवेदन शुल्क 300 रुपए देना होगा। विद्यार्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

How to Get Rajasthan Board Duplicate Marksheet Offline

विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट ऑफलाइन यानी अपने नजदीकी विद्यार्थी सेवा केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन जो विद्यार्थी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं वह राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले हम आपको राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट ऑफलाइन विद्यार्थी सेवा केंद्र से प्राप्त करने की प्रोसेस बता रहे हैं। विद्यार्थी सेवा केंद्र से मार्कशीट या प्रमाण पत्र प्राप्त करने का शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। आप अपने नजदीकी कार्यरत विद्यार्थी सेवा केंद्र पर जाकर डाक्यूमेंट्स प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपको नीचे सभी विद्यार्थी सेवा केंद्र की लिस्ट एड्रेस एवं टेलीफोन नंबर सहित उपलब्ध करवा दी है।

विद्यार्थी सेवा केंद्र पर आवेदन भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

  • निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरें।
  • आवेदन पत्र में अपने हस्ताक्षर कर पूरा नाम, पता, परीक्षा का पूर्ण विवरण एवं दूरभाष नंबर जरूर लिखें।
  • निर्धारित शुल्क नगद जमा करवा कर रसीद अवश्य प्राप्त करें और निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त कोई राशि नहीं दें।
  • प्रथम चरण में वर्ष 2001 से वर्ष 2022 तक की प्रतिलिपि अंक तालिका एवं प्रवजन प्रमाण पत्र उसी दिन उपलब्ध करवाई जाएंगी बस शर्त है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारू रूप से कार्य कर रही हो।
  • प्रलेख में संशोधन के आवेदन एवं संशोधन प्रलेख बोर्ड कार्यालय द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे।

How to Get Rajasthan Board Duplicate Marksheet Online

विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट या सर्टिफिकेट ऑनलाइन घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड दसवीं बारहवीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस हम यहां नीचे बता रहे हैं। राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। Rajasthan Board Duplicate Marksheet अप्लाई ऑनलाइन स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है।

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर Duplicate Documents/ Corrections ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा और आपके सामने डॉक्यूमेंट ऑनलाइन करेक्शन और डुप्लीकेट मार्कशीट आवेदन के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इसमें आपको डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • यह राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट का लिंक हमने नीचे भी उपलब्ध करवा दिया है।
  • इसके बाद फिल एप्लीकेशन फॉर्म फॉर डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपनी कक्षा, डॉक्यूमेंट नेम, एग्जाम ईयर, विद्यार्थी का नाम, माता पिता का नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, आधार कार्ड नंबर सहित सभी जानकारी को भरकर सेव पर क्लिक कर देना है।
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद इसके बाद आपके सामने पेमेंट ऑप्शन आ जाएंगे।
  • अब आपको नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • इसके बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • आवेदन करने के 1 सप्ताह बाद स्पीड पोस्ट द्वारा दिए गए एड्रेस पर डाक्यूमेंट्स भेज दिए जाएंगे।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet Download Important Links

Rajasthan Board Duplicate Marksheet and Certificate मंगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन यहां से करेंClick Here
Rajasthan Board Marksheet and Certificate में ऑनलाइन संशोधन के लिए आवेदन यहां से करेंClick Here
विद्यार्थी सेवा केंद्र की लिस्ट, एड्रेस और फोन नंबर यहां देखेंClick Here
Official WebsiteClick Here


Rajasthan Board Duplicate Marksheet and Certificate कैसे मंगवाए?

राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट या सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए आप राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद यह 1 सप्ताह में स्पीड पोस्ट द्वारा आपके घर पर भेज दिए जाएंगे।

Rajasthan Board Duplicate Marksheet and Certificate के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।

AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...